Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकुत्ते को बचाने बाइक सवार दम्पत्ति हुए घायल

कुत्ते को बचाने बाइक सवार दम्पत्ति हुए घायल

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय बाईपास पर सोमवार की रात को कुत्ते को बचाने में बाइक सवार दम्पति गिरकर घायल हो गए। जलालपुर क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी ओसामा खान पुत्र स्व.आलमगीर अपनी पत्नी सोमैया के साथ बाइक से जौनपुर शहर गया था। वह रात को घर वापस आ रहा था। उक्त स्थान पर सड़क पर बाइक के सामने भागकर एक कुत्ता आ गया। ओसामा अचानक ब्रेक लगाया। बाइक फिसलकर गिर गयी। ओसामा की पत्नी सड़क पर गिरी वही ओसामा बाइक सहित सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में चला गया। शरीर मे काफी चोट आयी और हड्डी भी टूट गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए, दोनो को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।