जौनपुर धारा, जौनपुर। टीडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य पद पर प्रो.रामआसरे सिंह को प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कराया। प्रो.रामआसरे 17 सितंबर 1991 को कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए थे। इसके बाद इसके बाद महात्मा गांधी पीजी कॉलेज गोरखपुर में प्राचार्य बने उनकी पढ़ाई टीडी कॉलेज से ही हुई। मंगलवार को कॉलेज के सभी शिक्षकों ने प्राचार्य को बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। नए प्राचार्य ने महाविद्यालय में अनुशासन व शैक्षणिक वातावरण के सृजन में सभी प्राध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से सहयोग का आवाहन किया है। कॉलेज के सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने प्रो.सिंह को पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.रामआसरे सिंह का जोरदार स्वागत

Previous article
Next article

