Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिसान दिवस का आयोजन, पशुपालन एवं मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के...

किसान दिवस का आयोजन, पशुपालन एवं मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों की समस्याओं एवं कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पशुपालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि मधुमक्खी पालन के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। साथ ही मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधनों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि के साथ सहायक व्यवसायों को अपनाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जिलाधिकारी के द्वारा किसानों को समन्वित खेती करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि उद्यान विभाग के द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि वी बी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...