Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिशोरी को भगा ले जाने के आरोप में चार पर केस

किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में चार पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन।  स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की माता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ अपहरण व षणयंत्र रचने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी धर पकड़ को दबिश देना शुरू कर दिया है। गांव निवासी किशोरी की माता ने आरोप लगाया है कि गौरा गांव निवासी कृष्णा विश्वकर्मा का उसके घर आना जाना था। वह सोमवार को उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल जाते समय बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी को भगाने में इसी गांव के मुकेश, अंकेश और सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर भेला गांव निवासी अतुल विश्वकर्मा का भी हाथ है। आरोप है कि किशोरी घर से भागते समय अपनी बैग में लगभग एक लाख रुपए के गहने भी ले गयी है।