― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरकिरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार को उनके परिजनों ने सेवा कार्य कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर परिवार के सदस्य सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया तथा उनके साथ समय बिताया। इस दौरान परिजनों ने बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके अनुभव सुने और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक और आत्मीय बना रहा। परिवार के सदस्यों ने कहा कि किरन श्रीवास्तव का जीवन हमेशा दूसरों की सहायता और निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके जन्मदिन के अवसर पर असहाय और बुजुर्गों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार और सेवा का संदेश हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। वृद्धाश्रम के संचालकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से बुजुर्गों को मानसिक संबल मिलता है और समाज में मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, श्यामरतन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, रेखा पांडेय, साहिल श्रीवास्तव, परी श्रीवास्तव और सत्यम सहित अन्य परिजन व मित्रगण उपस्थित रहे।

Share Now...