जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा ने रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक मैरेज हाल में जोनल प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओ में उत्साह भरते हुए कहाकि भारत में जितने भी राजनैतिक दल है, उसमें से सबसे मजबूत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है। उन्होंने कहाकि आज की वर्तमान सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुन चुन कर प्रताड़ित कर रही है, लेकिन कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं है, जितना प्रताड़ित करेंगे, सपा उतनी ही मजबूत होगी। सपा की पहचान कार्यकर्ताओं के समर्पण से है। कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए उन्होंने कहाकि प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाएं और हर परिवार को जोड़कर अपनी कमेटी को मजबूत बनाएं, हर परिवार कमेटी से जुड़ेगा तो बूथ मजबूत होगा और बूथ मजबूत होगा तो निश्चित तौर पर सीट पर जीत हासिल होगी। उन्होंने भाजपा की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सपा सरकार के कार्यकाल में सरकार द्वारा किए गये कार्यों को जनता को बताएं। जितने कार्य सपा सरकार में हुए है आज तक बीजेपी नहीं कर पाई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, विधायक तुफानी सरोज, शैलेन्द्र यादव ललई, लालबहादुर यादव, संजय सरोज, दीपचंद राम, जयप्रकाश, महेन्द्र प्रताप आदि ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता विजयदत्त मौर्य व संचालन नीरज पहलवान ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कार्यकर्ताओं का समर्पण ही सपा की पहचान : लालजी वर्मा


