जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जनता जातिवाद बेरोजगारी, दलित उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, गिरती हुई शिक्षा व्यवस्था से बुरी तरह त्रस्त है। जनता वर्तमान सरकार को उत्तर प्रदेश और देश से हटाना चाहती है। हमने उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाया है। कांग्रेस उत्तरप्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर बूथ स्तर पर कार्य कर रही है। जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव मे हम अधिक से अधिक सीटों को जीतकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर आगमन के दौरान कही। अध्यक्ष एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जौनपुर आए थे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ व शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की अगुवाई में जगह-जगह फूल माला से उनका स्वागत किया। उक्त अवसर पर मौलाना अनवार, नीरज राय, सभासद अबुज़र, निसार इलाही, अबु बक्कास हाजी, डॉ.आज़म खान, सप्पू, अमन सिन्हा, रोहित, ओपी गुप्ता, आदिल, बबलू गुप्ता, सब्बल, इकबाल, सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
कार्यकर्ताओ के सहारे 2024 में होगी दिल्ली फतह



