Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने किया हवन यज्ञ

नव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने किया हवन यज्ञ

नव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के दिव्य गायत्री शक्तिपीठ गोसाईं वीर बाबा धाम के परिसर में आयोजित पांच दिवसीय एवं नव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ/प्रज्ञा पुराण कथा के प्रथम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हवन-यज्ञ कर पूजन किया। गायत्री शान्ति कुंज हरिद्वार से पधारे विद्वान पंडित राजेश कुमार शास्त्री, राम लखन शर्मा, शिवशंकर तिवारी के द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोउच्चारण  संगीतमय से गायत्री हवन यज्ञ कराया गया। कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास पं.प्रकाशचंद्र पांडेय ने प्रज्ञा पुराण कथा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रज्ञा पुराण कथा सुनने से मनुष्य के मन में अच्छे विचार उत्पन्न होते है। यह कथा ज्ञान का सागर है, ऐसी कथाओ का श्रवण सौभाग्यशाली मनुष्य ही कर पाते हैं, उन्होंने बच्चो के शिक्षा और संस्कार पर भी बल दिया। कथा के पूर्व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कथा आरती के बाद सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पं.विद्या शंकर तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी, विजय कुमार तिवारी,(बी.ई.वो)अशोक ंकुमार तिवारी, डॉ.विद्यासागर त्रिपाठी, डॉ.दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ.सुषमा त्रिपाठी, ब्लाक संघ अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी,एम.पी.पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।