Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकार्य में बाधा उत्पन्न करने पर आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक शुक्ला अयोग्य घोषित

कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक शुक्ला अयोग्य घोषित

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक शुक्ला को जन सूचना आयुक्त द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने की सूचना अपलोड कर दी गई है। जन सूचना आयुक्त के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है। दीपक शुक्ला पर आरोप है कि वह आयोग के पीठासीन अधिकारी और उनके अधीनस्थ कार्मिकों के विरुद्ध लगातार अनर्गल आरोप और अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किया करते हैं। साथ ही आयोग के कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन करने तथा आयोग परिसर में ही जन सूचना अधिकारी के साथ मारपीट भी किया था। यह आदेश सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश अजय कुमार उप्रेती ने दी है।

  • पीयू परिसर की सेमेस्टर परीक्षा 10 अगस्त से

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर के इंजीनियरिंग संस्थान, प्रबंध अध्ययन संकाय, विज्ञान संकाय, फार्मेसी संस्थान एवं रज्जू भैया संस्थान की यूजी/पीजी की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 अगस्त से फार्मेसी विभाग में आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय वेबसाइट पर परीक्षा समय सारणी अपलोड कर दी गई है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह द्वारा दी गई है। परीक्षा की निगरानी अजीत प्रताप सिंह सहायक कुलसचिव करेंगे। इस बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डॉक्टर शशिकांत यादव, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग डॉ. विनय वर्मा फार्मेसी संस्थान को दी गई है।