Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, नतिनी घायल

कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, नतिनी घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना के करीब पुरेरामजी गांव के पास पीछे से आ रही कार ने एक बाइक सवार एक वृद्ध को बुरी तरह टक्कर मार डिवाडर से टकरा क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे अधेड़ की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं पीछे बैठी नतिनी गम्भीर रूप से घायल हो गई। उधर चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव निवासी 60 वर्षीय मंगला प्रसाद यादव अपनी 14 वर्षीय नतिनी साक्षी यादव को दवा दिलाने जौनपुर गए थे। रविवार को दिन में करीब 3 बजे जौनपुर से वापस आते समय जैसे ही घटनास्थल के समीप पहुँचे बक्शा बाजार की तरफ मुड़ना चाहे पीछे से तेजगति से आ रही एक्सयूबी कार चालक ने जोरदार टक्कर मारते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बने डिवाडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस पर मंगला व साक्षी को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने मंगला को मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल साक्षी को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कार व मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

Share Now...