Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस ने निकाला हाथ जोड़ो पद यात्रा

कांग्रेस ने निकाला हाथ जोड़ो पद यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रत्याशी मुंगराबादशाहपुर विधानसभा डा.प्रमोद के सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करने वाले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने लोगों से मिलकर कांग्रेस संदेश पत्रक बाँटकर राहुल गांधी के विचारों से अवगत कराया तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जौनपुर देवव्रत मिश्रा ने मुख्य अतिथि के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तवरेज, एससी एसटी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पंकज सोनकर, जिला प्रभारी विजेंद्र मिश्रा, इरशाद खान, राकेश उपाध्याय, लव गुप्ता, प्रेमचंद यादव, सुरेश गौड़, नीरज सरोज, मनोज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह व संचालन कृपाशंकर पटेल ने किया।