Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकला और विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पेश किये बेहतरीन मॉडल

कला और विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पेश किये बेहतरीन मॉडल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम हुरहरी में स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पूर्वान्ह आयोजित कला व विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे छात्रों ने आधुनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिये महत्वपूर्ण और उपयोगी मॉडल पेश किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और  गुणवत्ता परक शिक्षा उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करती है। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्रों और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों और छात्राओं ने इण्डियन एयर पोर्ट, मिनी कूलर, पॉल्यूशन और ग्रीनरी, सोर्स आफ वाटर, वाटर साइकल एंड वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी, ई इनवारमेंट सिस्टम, दिन और रात के चक्र के बारे में, राम मन्दिर, पवन चक्की, इकाना स्टेडियम, चित्रकारी, डिज्नी पैलेस, फंक्शन आफ ह्यूमन हार्ट, भूकम्प सूचक यन्त्र के बेहतरीन मॉडल पेश किया। वही प्रदर्शनी में तृतीय पुरस्कार ह्यूमन हार्ट फंक्शन, द्वितीय पुरस्कार निर्माणाधीन राम मन्दिर, कक्षा सातवी की छात्राओ को एसडी पब्लिक स्कूल के मॉडल बनाने पर प्रथम पुरस्कार मिला। इस अवसर पर इस अवसर पर सर्वेश दीक्षित, अमरनाथ राय, लेखपाल नरेन्द्र यादव, मुन्ना सिंह, देवेश सिंह, इन्दू सिंह, प्रधानाचार्य जुबैर हसन, रेखा सिंह, राहिल अंसारी, लक्ष्य विश्वकर्मा समेत विद्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रबन्धक डॉ.राजेश सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।