Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकल के भारत के भविष्य हैं बच्चे :प्रो. निर्मला एस. मौर्य

कल के भारत के भविष्य हैं बच्चे :प्रो. निर्मला एस. मौर्य

  • पीयू में मना बाल दिवस, बच्चों में कुलपति ने बांटें उपहार
  • संगीत की धुन पर खूब झूमें किडजी प्ले स्कूल के बच्चे

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने किडजी प्ले स्कूल के बच्चों को पुष्प, टिफिन बॉक्स चॉकलेट का उपहार दिया। किड्जी प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार गायन और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। उन्हें गुलाब का फूल भी बहुत पसंद था। उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के भविष्य होंगे। जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करेंगे, उससे देश का भविष्य तय होगा। बच्चों के साथ अच्छे व्यवहार कर उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए ताकि देश निर्माण में इनकी अच्छी भूमिका तय हो सके। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि बाल दिवस मनाने का मकसद ही बच्चों की जरूरतों को पहचानना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उनके शोषण को रोकना था, ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सके। संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. जाह्नवी श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर मनोज पांडेय ने किया। इस अवसर पर किडजी प्ले स्कूल के प्रधानाचार्य संतलाल वर्मा को कुलपति द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस बीच कंपोजिट विद्यालय अतरौरा शाहगंज जौनपुर की शिक्षक डॉक्टर सुनिधि प्रजापति, रेखा रानी समेत एक दर्जन विद्यार्थी आए हुए थे। कुलपति ने इन विद्यार्थियों को कुरकुरे, चाकलेट, कोलड्रिंक और उपहार दिया और उनसे बाल दिवस के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि बच्चों मन लगाकर पढ़ो ताकि बड़े पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर सकों। यह बच्चे विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और पुस्तकालय में भी गये। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉक्टर संजीव गंगवार, अनू त्यागी, डॉ. लक्ष्मी मौर्या, द्विबेन्दु मिश्र, झांसी मिश्र, किड्जी प्ले की शिक्षक सरिता सिंह, श्रद्धा त्रिपाठी, सलोनी मौर्या, शिल्पी, हीना प्रजापति, उषा सिंह, सोनम, प्रेक्षा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।