Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडांट से क्षुब्ध युवती ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

डांट से क्षुब्ध युवती ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। पिलखीनी गांव निवासी एक युवती ने सोमवार की सुबह स्वजनों की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया। पिलखीनी गांव निवासिनी रंजना १८ पुत्री अखिलेश को सोमवार को किसी बात को लेकर उसके परिवार के सदस्यों ने डांट फटकार दिया जिससे नाराज होकर युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद स्वजनों को शंका होने पर जब दरवाजा पीटा और दरवाजा नहीं खुला तो स्वजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो पाया कि रंजना छत में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। आनन-फानन में रस्सी काट कर उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया।