अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अभिनेत्री करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब आपके प्रियजनों के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं तो ऐसी घटनाएं आपको कैसे विनम्र बना देती हैं। करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘जीवन में स्थितियों के बारे में सिद्धांत और धारणाएं वास्तविक नहीं हैं। आप शादी, तलाक, चिंता, बच्चे का जन्म, किसी प्रियजन की मृत्यु, पालन-पोषण को तब तक सही मायने में नहीं समझ पाएंगे जब तक कि यह वास्तव में आपके साथ ना हो जाए। आपको लगता है कि आप दूसरों से ज्यादा समझदार हैं, जब तक कि जिंदगी आपकी बारी आने पर आपको विनम्र ना कर दे। इससे पहले, करीना कपूर ने सैफ पर हमले के बाद इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था, उन्होंने मीडिया से उनकी सीमाओं का सम्मान करने और उन्हें स्पेस देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे परिवार के लिए एक चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जो सामने आई है। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहती हूं। सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शहजाद के फिंगरप्रिंट का मिलान हो गया है। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी को सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के फिंगरप्रिंट के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
करीना कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट


