जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव के एक 55 वर्षीय वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मीरापुर गांव के निवासी तेज बहादुर प्रजापति 55 वर्ष रविवार दोपहर किसी काम से अपने खेत में जा रहे थे। परिजनों की माने तो तेज बहादुर जाते समय अपने हाथ में एक हरे बांस का डंडा भी लिये थे। जब वो खेत के समीप पहुंचे तो उसके हाथ का डंडा खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक लोग समझ पाते तब तक तेज बहादुर ने दम तोड़ दिया था। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तेज बहादुर के 3 पुत्र तथा दो पुत्री हंै। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Previous article
Next article

