― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरकरंजाकला की बैठक में तीन करोड़ 70लाख का बजट पास

करंजाकला की बैठक में तीन करोड़ 70लाख का बजट पास

  • गांव के विकास पर की गई चर्चा योजनाओं की दी गई जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखण्ड करंजाकला के क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को करंजाकला के सभागार में हुई। बैठक मे तीन करोड़ 70लाख का बजट विकास के लिए पास हुआ है। इसके अलावा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गांव के विकास और समस्याओं के निदान पर चर्चा विचार विमर्श किया गया। सदन को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाये, सुविधाएं संचालित की जा रही है। इसे क्रियान्वयन करने की जरूरत है। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में सबको जानकारी दी और कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी और कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। जिसको जैसी भी जहां आवश्यकता होगी उसको पूरा किया जाएगा।विकास सम्बंधी सभी एजेन्डे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने एक-एक करके सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से गांव के विकास और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कहा कि जिसकी जो भी समस्या है, वह लिखित माध्यम से उनका निदान किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में नरेगा नाली खरंजा सड़क आवास शौचालय जल व अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामदुलार ने योजनाओं प्रस्तावो के प्रति लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक कुमार, अधिकारी प्रभारी चिकित्सा डॉ.आनंद कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, राज केसरपल शैलेश सिंह मौजूद रहे। संचालन रमेश कुमार यादव ने किया।

Share Now...