Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकथा के दूसरे दिन नारद व 12 अवतारो का वर्णन

कथा के दूसरे दिन नारद व 12 अवतारो का वर्णन

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी अभिनेता चन्दन सेठ के पैतृक निवास स्थान पर चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को नारद अवतार व बारह अवतार का वर्णन किया गया। प्रवचन देते हुए कथा वाचक बाल व्यास शशिकान्त महराज (श्री काशी) ने कहा कि भगवान नारद पूर्व जन्म में एक दासी के पुत्र के रूप में जन्म लिए थे। सत्संग की कृपा से वे दूसरे जन्म में ब्रह्मापुत्र नारद के रूप में अवतरित हुए। भगीरथी गंगा व भगवती गंगा में अंतर बताते हुए कथा वाचक ने कहा कि भगीरथी गंगा भगवान के चरण से निकले, जिसे भगवान शिव ने अपनी जटा में धारण किया, जबकि भगवती गंगा भगवान के मुख से निकली हैं, जिसे भगवान ने अपने हृदय में धारण किया है। भागवत पुराण पर प्रकाश डालते हुए कथा वाचक बाल व्यास शशिकान्त महराज ने कहा कि वेद व्यास ने भागवत की रचना कर मानव जाति को इसका लाभ पहुंचाया है। कथा के पहले बाल गायिका विदुषी वर्मा ने गणेश वंदना व राधे रानी से कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में अशर्फी सेठ व फूलपत्ती देवी शामिल हुए।  इस मौके पर अजीत सेठ, हरिशंकर चौबे, सुदर्शन मिश्रा, रामदुलार सरोज, लोलारक जायसवाल, गायक रंजन दुबे, गायक अमिताभ तिवारी, अतर सिंह, चन्द्रेज़ दुबे, विनय वर्मा, सत्यम सेठ, रमेश सेठ, सतीश वर्मा, पप्पू मिश्रा, बरसाती यादव, सुशील मिश्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।