― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकजगांव : फिरोज ने अध्यक्ष पद का जीता चुनाव

कजगांव : फिरोज ने अध्यक्ष पद का जीता चुनाव

जौनपुर धारासिरकोनी। क्षेत्र के नगर पंचायत कचगांव में निर्दल प्रत्याशी फिरोज अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी शान्ति देवी को 121 मतों से पराजित कर चुनाव जीत लिया। इसी तरह सभासद पद का चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी अरविन्द कुमार पुत्र मिठाई, इजलाश पुत्र देवन, इकबाल अहमद पुत्र मुख्तार अहमद आकाश पुत्र कृष्णकान्त, आलोक पुत्र देवराज, सरोजा पत्नी राजकपूर तथा सपा के हैदर अंसारी पुत्र अबुल हसन एवं रितेश पुत्र श्यामलाल, भाजपा के सुनील पुत्र हरिलाल तथा आजाद समाज पार्टी के अहिसमा पत्नी मो. शमीम अंसारी ने चुनाव में जीत हासिल की। फिरोज को 1332 मत मिला है। दूसरे नम्बर की निर्दल प्रत्याशी शान्ति को 1211 मत, कांग्रेस के विध्यवासिनी को 740मत, निर्दल राजेश कुमार पाण्डेय को 554 मत, सपा के निजामुददीन को 529 मत, भाजपा के राजीव कुमार सिंह कोक 512 निर्दल सन्तोष कुमार मौर्य को 457, निर्दल रिचा को 355 मत, निर्दल मुकेया को 354, निर्दल तारिक को 242, निर्दल नितेश को 196, बसपा के सन्तोष कुमार को 168, अरविन्द कुमार पटेल आजाद समाजवादी पार्टी 127, निर्दल काषी नाथ को 29, आम आदमी पार्टी के ष्याम को 25 मत, निर्दल महेन्द्र को 25, भासपा सम्स तरबेज 22 मत, निर्दल विक्रमा प्रसाद 11 तथा निर्दल रेनू को आठ मत मिले।

Share Now...