Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरकच्ची दीवार से दबकर बालक की मौत, दूसरा गंभीर

कच्ची दीवार से दबकर बालक की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के तिलहरा गांव में गुरुवार की सुबह खेल रहे दो बच्चों के ऊपर कच्ची दीवार गिर जाने से एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार गौतम का बेटा मास्टर शुभ उम्र 4 वर्ष, अमित विक्रम उम्र 11 वर्ष साइकिल से घर के पीछे कच्ची दीवार के पास खेल रहे थे तभी कच्ची दीवार के अचानक गिर जाने से मास्टर शुभ 4 वर्ष की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं अमित विक्रम घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने मास्टर शुभ को देखते ही मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया, आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मां गीता देवी अपने बच्चों के सदमे में रो रो कर बेहोश हो जा रही है, सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों के अनुसार वीरेंद्र कुमार रामपुर ब्लाक में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हैं शीतलहर की छुट्टी में घर पर आए थे। किसी को भी नहीं पता था कि अब मास्टर शुभ अपने पापा का साथ छोड़कर इस दुनिया से चला जाएंगे और मां की गोद सूनी हो जाएगी। इस दर्दनाक घटना से घर का चिराग बुझ गया।