जौनपुर धारा, केराकत। नगर के मनियरा मोड़ के पास स्थित बीयर के ठेके पर सोमवार को देर रात उपभेक्ताओं द्वारा बियर खरीदने के दौरान ठेके पर उपस्थित बियर विक्रेता द्वारा ओवर रेटिंग किये जाने का जब विरोध किया गया तो विक्रेता ने उपभेक्ता को जमकर गाली गलौज देते हुए देख लेने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो वायरल है जो पुलिस और आबकारी विभाग को खुली चुनौती दे रहा है। गौरतलब है कि उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा और आबकारी विभाग ने क्षेत्र की सभी छोटी बड़ी शराब की दुकानों पर पहुँच सभी को सख्त लहजे में चेताया था। परन्तु बीयर की दुकान के विक्रेता द्वारा निधा&रित मूल्य से अधिक में बिक्री कर रहा है। वहीं उपभेक्ता द्वारा निधा&रित मूल्य से अधिक रुपये नहीं देने पर दुकानदार ने जमकर गालियाँ देते हुये मारने पीटने पर आमादा हो गया।
― Advertisement ―

