साल 2024 की सबसे मोस्ट वॉयलेंट फिल्म को ओटीटी पर दस्तक देने में सिर्फ 4 दिन रह गए हैं। ये ऐसी वॉयलेंट फिल्म थी कि बड़ी-बड़ी एक्शन फिल्में भी इसके आगे फीकी लगीं चाहे फिर वो एनिमल ही क्यों ना हो। दिलचस्प यह है कि इस फिल्म का ना तो कोई बड़ा बजट था और ना ही कोई बड़ी स्टारकास्ट। यहां हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म मार्को की, जिसमें उन्नी मुकुंदन लीड रोल में हैं। तेलुगू, हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज हुई मार्को के इंटेंस और वॉयलेंट एक्शन सीन्स ने फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने का काम किया। हनीफ अडेनी द्वारा निर्देशित मार्को में उन्नी मुकुंदन लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये का था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 104 करोड़ रुपये की कमाई दुनिया भर में हासिल की। लेकिन मार्को अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है। मार्को को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर देखा जा सकेगा। फिल्म 14फरवरी से सोनीलिव पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। मार्को मलयालम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए रेटेड फिल्म है। सोनीलिव पर मार्को मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ओटीटी पर रिलीज होगी 2024 की मोस्ट वॉयलेंट फिल्म


