Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरओ बाबा इतनी कृपा पाता रहूं, खाटू बुलाता रहे और मैं आता...

ओ बाबा इतनी कृपा पाता रहूं, खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं…

  • भव्य श्रृंगार व भजन संध्या में देर रात तक झूमते रहे भक्तजन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में गुरुवार देर शाम को खाटू श्याम के भक्तों द्वारा कालीजी मंदिर प्रांगण में भव्य श्रृंगार व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक भक्तजन कलाकारों के भक्तिमय गीत पर थिरकते रहे। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्रवासी बीती रात खाटू श्याम के भक्तिमय भजन संध्या में देर रात तक डूबे रहे। बताते चलें कि प्रथम बार मुंगराबादशाहपुर और सतहरिया श्याम परिवार द्वारा नगर के आस्था के केंद्र काली जी शत्तिâपीठ प्रांगण में खाटू श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज की गायिका रोमा निषाद ने खाटू श्याम बाबा के ओ बाबा इतनी कृपा पाता रहूं, खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं भक्तिमय गीत से भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व खाटू श्याम बाबा का विधि विधान पूर्वक व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई और बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। जिनका दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ उमड़ पड़ी। गायिका रोमा ने ‘तुम ही मेरे जीवन हो, तुम्हें देख देख जी लुंगी, ‘हारा हूं बाबा, पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है, सहित एक से बढ़कर एक संगीतमय भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।