जौनपुर। सोमवार को बक्शा थाना परिसर में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का तीसरा चरण आयोजित किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सोमारु राम प्रजापति के समन्वय से संपन्न हुआ। इसमें समरजीत एस.जे. पीजी कॉलेज, धर्मा देवी पीजी कॉलेज, माँ गुजराती पीजी कॉलेज, श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय और सल्तनत पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बक्शा के धनियांमऊ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी और थाना पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा, नैतिक मूल्यों, हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को विशेष रूप से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को वृद्धा आश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह, नशा उन्मूलन केंद्र और मिशन शक्ति केंद्र जैसे विभिन्न सामाजिक संस्थानों के बारे में भी अवगत कराया गया। पुलिस विभाग के अनुसार, इस एसपीईएल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जागरूकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह पहल समाज और पुलिस के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने में सहायक होगी। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ.सोमारु राम प्रजापति, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रतीक रघुवंशी, रत्नाकर सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार यादव, संदीप यादव, हरिप्रसाद यादव, अभिषेक कुमार कौशिक, विजय बहादुर पाल सहित धनियामऊ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, हेड मोहर्रिर समलेश कुमार, कांस्टेबल संदेश चौधरी, कांस्टेबल मंजय सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यपाल और कांस्टेबल राजन कुमार उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
खुटहन। शेखपुर सुतौली गांव के विरवन बाबा स्थान के पास से पुलिस ने सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत...
एसपीईएल कार्यक्रम के तहत छात्रों को दी कानून, सुरक्षा और नैतिक मूल्यों की जानकारी

Previous article
Next article


