जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने ग्राम धनेपुर में पुराने रंजिश के चलते हुई मारपीट के मामले में सत्यम मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने निर्देश दिया था। उनके निर्देश में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने त्वरित फील्ड कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त में से 8 को 2घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त में जयशंकर उर्फ कलंदर बिन्द, विजय शंकर उर्फ मुलेंदर बिन्द, धर्मेंद्र, राजन बिंद, आनंद, सुमित, अमित और नीलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अपराध निरीक्षक चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिन्होंने इलाके में स्थिति को नियंत्रण में रखा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की सत्परता और एसपी सिटी के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
― Advertisement ―
मृत्युंजय महादेव धाम में शिव की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात हुआ जलाभिषेक
जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव एवं अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों...
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के निर्देश पर हुई तत्काल कानूनी कार्रवाई



