जौनपुर धारा, जौनपुर। 19 सितम्बर से शुरु होने वाले श्रीगणेश चतुर्थी के संदर्भ में श्री गणपति पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर 19सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। शहर में विभिन्न जगहों पर खोदे गये गड्ढे की समस्या को प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय रहते सारी व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। गणेश प्रतिमा की स्थापना व विसर्जन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। महासमिति के अध्यक्ष संजय जांडवानी ने जोर देकर कहा कि समय के पहले सड़को को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए। प्रतिनिधिमंडल का संचालन संयोजक नवीन सिंह बसगोती ने किया। मुख्य रूप से अरशद कुरैशी महासचिव, दीपक जावा, उपाध्यक्ष विशाल खत्री, मेहंदी रजा एडवोकेट, अवनीश यादव एडवोकेट, चंद्रेश यादव एडवोकेट, अजय यादव एडवोकेट, मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एसपी-डीएम ने मिला गणपति पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमण्डल

Previous article

