Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeउत्तर प्रदेशएलएलबी की छात्रा से जिम संचालक ने किया दुष्कर्म

एलएलबी की छात्रा से जिम संचालक ने किया दुष्कर्म

मेरठ पुलिस ने जिम संचालक भरत यादव और उसके भाई राजीव उर्फ टीटू को एलएलबी की छात्रा से होटल में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्रा के पिता ने मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

शास्त्रीनगर निवासी अनुसूचित जाति की छात्रा द पंपिंग जोन जिम में जाती थी। पिता ने बताया कि 12 अक्तूबर को छात्रा जिम में एक्सरसाइज करते समय गिर गई। जयदेवी नगर निवासी भरत यादव उसे कार में बैठाकर तेजगढ़ी चौराहा स्थित होटल मैग्नम में ले गया। यह होटल भरत के भाई राजीव उर्फ टीटू का है।

यह भी पढ़ें: MURDER: हसन का कुछ पता चला.., पता कैसे चलेगा मैंने ही तो उसे मारा है, चार साल बाद खुला खौफनाक हत्या का राज

आरोप है कि होटल में छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। बेहोश होने पर भरत ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसके भाई राजीव ने वीडियो बनाया। दोनों भाइयों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा से कहा कि फोन करने पर जब भी बुलाएंगे, तभी आना होगा। छात्रा ने जिम जाना बंद कर दिया तो भरत ने दो नवंबर को वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। शनिवार को छात्रा के पिता ने मेडिकल थाने में तहरीर दी।

आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि छात्रा का मेडिकल कराकर थाने में बयान लिए गए हैं। पीड़िता के 164 के बयान कोर्ट में कराएंगे। आरोपी भरत और राजीव को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों पर दुष्कर्म, धमकी देने, अनुसूचित जाति, जनजाति और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

अवसाद में छात्रा
पुलिस के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा अवसाद में चली गई और उसने यह बात परिजनों को बताई। छात्रा ने परिजनों को बताया कि वह भरत को अंकल कहती थी। विश्वास करके उनके साथ होटल में चली गई। जहां पर भरत का भाई पहले से

Share Now...