Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएफआईआर दर्ज होने से बौखलाए आरोपियों ने दी धमकी

एफआईआर दर्ज होने से बौखलाए आरोपियों ने दी धमकी

  • एक आरोपी का पिस्टल के साथ वीडियो हुआ वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में प्राण घातक हमले के आरोपी मनबढ़ युवकों ने मुकदमा वापस न लेने पर गोली मारने की धमकी दी है जिसमें से एक आरोपी का पिस्टल के साथ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भुक्तभेगी परिवार के लोग भयभीत हैं। भकुरा गांव निवासी अमित वर्मा के पुत्र शिवम वर्मा को विगत एक अगस्त की शाम सात बजे नहर के पास गांव के विक्की यादव पुत्र पन्ना लाल यादव, भीष्मा यादव पुत्र वासदेव यादव, कुलदीप कन्नौजिया पुत्र झगड़ू कन्नौजिया व दिनकर यादव पुत्र कृपाशंकर यादव समसपुर पनियरियां ने पंच, चुल्ला एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, 308, 506 एवं 324 में मुकदमा दर्ज किया था जिसमें अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अमित वर्मा अपने घर से सिद्दीकपुर जा रहा थे कि रास्ते में दिनकर यादव पुत्र कृपाशंकर यादव समसपुर पनियरियां, पड़ोसी अशोक यादव पुत्र पारस नाथ यादव ने बुलाकर धमकी देते हुए कहा कि अपनी तहरीर वापस ले लो नहीं तो गोली मार देंगे। जब जिन्दा ही नहीं रहोगे तो मुकदमा क्या लड़ोगे। तुम्हारी इतनी हिम्मत कि तुमने एफआईआर दर्ज करा दिया। तुम्हें और तुम्हारे परिवार के लोगों को भी एससी एसटी के मुकदमा में फंसाएंगे। दबंग की धमकी से भुक्तभेगी परिवार के लोग भयभीत हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।