Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएप्प के माध्यम से स्वयं आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान

एप्प के माध्यम से स्वयं आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहें महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहें हैं जिसमे अब संसोधन कर ऐसे परिवार भी उसका लाभ उठाया सकता हैं, जिस परिवार में सदस्यो कि संख्या छह या छह से अधिक हों। शुक्रवार को जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश चौबे ने जानकारी दिये कि अब सरकार के द्वारा मुफ्त में स्वास्थ्य लाभ देने के लिये पाँच लाख के रूपये तक आयुष्मान कार्ड का लाभ अधिक से अधिक लोग लें सके। उसके लिये अब आयुष्मान एप्प आ गया हैं, जिसके माध्यम से अब पात्रता के श्रेणी में आने लोग स्वयं से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने जाने वाले पात्रता में संसोधन भी किया हैं। अब नये नियमो के माध्यम से जिस घर में छह या छह से अधिक सदस्य होंगे और जिस परिवार में सीनियर सीटीजिन है। उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है। जिससे कि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सके। उपस्थित लोगो में डॉक्टर प्रवीण कुमार, आशुतोष सिंह, दिनेश सिंह, सुजीत सिंह, अजित यादव, सुनील वर्मा, स्वपन सिंह, जयहिंद, प्रदीप सहित आदि लोग उपस्थित रहें।