जौनपुर धारा, खेतासराय। सोंधी ब्लाक सभागार में गुरुवार को राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से मेनस्ट्रीमिंग कार्यक्रम अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक और ग्राम विकास अधिकारियों को एचआईवी फैलने, इसके बचाव और रोकने के उपाय के साथ ही लक्षण के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एचआईवी के लक्षण को चिन्हित करना एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति का सहयोग करना एवं एआरटी सेन्टर से लिंक करवाना था। साथ ही गर्भवती महिलाओं का एचआईवी जांच करवाना, एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति की देखभाल करना और मृत्यु दर में कमी लाना, एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से बच्चे को बचाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सुजीत कुमार, अशोक कुमार, अशोक कुमार मौर्य, नोडल प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
एड्स नियंत्रण पर आयोजित हुई कार्यशाला

Previous article

