जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित किए जा रहे शक्ति पैथालॉजी सेन्टर एवं क्लीनिक को शुक्रवार को एडिशनल सीएमओ ने सीज कर दिया। एडिशनल सीएमओ सुरेश चंद्र वर्मा शुक्रवार को पुलिस बल के साथ शक्ति पैथालॉजी सेन्टर एवं क्लीनिक पहुंचे और अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड मशीन एवं पैथालॉजी सेंटर तथा ओपीडी रूम को सीज कर दिया। उक्त पैथालॉजी सेंटर एवं क्लीनिक काफी समय से विभागीय अधिकारियों को गुमराह कर अवैध रूप से चलाया जा रहा था जिसे लेकर आईजीआरएस पर दर्ज कराई गई शिकायत पर जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार ने जांच की तो वह अवैध रूप से संचालित होना पाया गया था। मंगलवार को जांच में आए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी वर्मा द्वारा पैथालॉजी सेंटर एवं क्लीनिक से सम्बन्धित पत्रावलियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था किंतु संचालक विजेन्द्र सिंह मौके पर कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाए। इसके पश्चात एडीशनल सीएमओ ने दो दिन के भीतर सभी प्रमाण-पत्रों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होने की नोटिस थमा दी थी। निर्धारित समय सीमा पर पैथालॉजी सेंटर एवं क्लीनिक से सम्बन्धित प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एडीशनल सीएमओ, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के साथ पहुंचकर शक्ति पैथालॉजी सेन्टर एवं क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड एवं ओपीडी रूम को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान एडीशनल सीएमओ डा. एससी वर्मा के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवशंकर नेत्र परीक्षण अधिकारी अखिलेश तिवारी, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एडीशनल सीएमओ ने पुलिस सुरक्षा में पैथालॉजी सेंटर को किया सीज

Previous article
Next article

