अजय देवगन और अक्षय कुमार की ईद के मौके पर भिड़ंत होने वाली है। दो फिल्में ‘मैदान’ और बड़े मियां छोटे मियां’ एक साथ रिलीज होने वाली हैं। अजय और अक्षय की फिल्में मिलकर कुछ ऐसा करने जा रही हैं, जो इससे पहले बहुत कम ही बार हुआ है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पांच सबसे बड़े सुपरस्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन है। इनकी फिल्में एक साथ रिलीज होना बॉक्स ऑफिस को नुकसान पहुंचाने वाला होगा। पर ऐसा हो रहा है। अक्षय और अजय की फिल्में ईद के मौके पर एक साथ रिलीज हो रही हैं। अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की ‘मैदान’ एक साथ रिलीज होने की बात कही जा रहोr है। बीएमसीएम की रिलीज डेट 9 अप्रैल बताई जा रही है। ‘मैदान’ के मेकर्स ने अभी रिलीज डेट फाइनल नहीं की है। ‘मैदान’ के ट्रेलर लॉन्च के समय प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने बताया था कि इसे आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। अब कहा जा रहा है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को भी आईमैक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसीएम के मेकर्स की सोच है कि उन्होंने भारत की एक बहुत बड़ी एक्शन फिल्म बनाई है, इसलिए इसे सबसे अच्छी क्वालिटी में रिलीज किया जाना चाहिए और इसके लिए आईमैक्स से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। अगर सबकुछ सही रहा, तो जल्द ही मेकर्स आईमैक्स स्क्रीन्स लॉक कर देंगे। यदि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ र्घ्श्Aें आईमैक्स पर रिलीज होती है, तो पिछले कुछ सालों में ये सबसे बड़ा फैसला होगा।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
एक साथ रिलीज होने जा रही है ‘बड़े मिया छोटे मियां’ व मैदान



