Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक लाख लाभार्थियों में रियायती ऋण का हुआ वितरण

एक लाख लाभार्थियों में रियायती ऋण का हुआ वितरण

जौनपुर धारा,जौनपुर। 13 मार्च को सायं 04:00 बजे सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं के अन्तर्गत जौनपुर के लक्षित समूहों के लाभार्थियों के साथ वीडियो कान्प्रâेन्सिंग के माध्यम से हाईब्रिड मोड में विस्तृत विचार-विमर्श हेतु एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण प्रेक्षागृह में भी किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम एवं बैंकों के माध्यम से एक लाख लाभार्थियों को रियायती ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद स्तर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें, एवं साथ में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक योजना प्रबन्धक, अग्रणी जिला प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इण्डिया एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक बड़ौदा यू.पी.बैंक जौनपुर, जिला सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका जौनपुर के नाला गैंग के 10लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पीपीई  किट वितरण करते हुयें बड़ौदा यूपी बैंक के 02 लाभार्थियों को ऋण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विडियो कान्प्रâेंसिंग कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओ के बारे में अवगत कराते हुयें उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बैठक सधन्यवाद सम्पन्न किया गया।

Share Now...