Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनएक ट्वीट और कंगाल हो गया अरबपति... रातोंरात गंवाई इतनी बड़ी रकम!

एक ट्वीट और कंगाल हो गया अरबपति… रातोंरात गंवाई इतनी बड़ी रकम!

अरबपति सैम बैंकमैन-फ्राइड को तगड़ा झटका लगा है. उन्हें 24 घंटे के अंदर करीब 1167 अरब रुपये का नुकसान हुआ है. उनकी नेटवर्थ में लगभग 94% की बड़ी गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट है.

30 साल के सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX के फाउंडर और पूर्व सीईओ हैं. वित्तीय संकट के बीच उन्होंने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि एक ट्वीट ने बैंकमैन-फ्राइड को कंगाल कर दिया और उनके क्रिप्टो साम्राज्य का पतन हो गया.

दरअसल, सैम बैंकमैन-फ्राइड की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट तब आई जब उन्‍होंने ट्वीट कर ऐलान किया कि उनके क्रिप्‍टो एक्सचेंज FTX को प्रतिद्वंद्वी बिनांस खरीदने जा रहा है. ट्विटर पर फ्राइड को SBF के नाम से जाता है.  फ्राइड के इस ऐलान के बाद बिनांस के हेड चैंगपेंग झाओ का भी ट्वीट आया. इसमें उन्होंने लिखा कि FTX नकदी के संकट से गुजर रहा है. इसको खरीदने के लिए समझौता पत्र पर साइन कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, FTX बिकने की खबर आने से पहले सैम बैंकमैन-फ्राइड की कुल संपत्ति 15.2 अरब डॉलर (1224 अरब रुपये के करीब) थी. लेकिन रातोंरात उनकी संपत्ति में करीब 14.6 अरब डॉलर की कमी आ गई, यानी 1176 अरब रुपये का नुकसान. अरबपति के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था.  1992 में जन्मे सैम बैंकमैन-फ्राइड अमेरिका के कैलिफोर्निया में पले-बढ़े. फ्राइड पढ़ाई-लिखाई में तेज थे. मैथ्स में उनकी अच्छी पकड़ थी. उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से भौतिकी में ग्रैजुएशन किया. बाद में कई ट्रेडिंग फ़र्मों में काम किया.  फ्राइड ने 2017 में क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखा था. इसके पहले उन्‍होंने वॉल स्‍ट्रीट में ब्रोकर का काम भी किया था.