Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएक घण्टे श्रमदान कर अर्पित की राष्ट्रपिता को स्वच्छांजलि

एक घण्टे श्रमदान कर अर्पित की राष्ट्रपिता को स्वच्छांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वछता दिवस के रूप में मनाने का आव्हान प्रदेशवासियों से किया है। बदलापुर तहसील के मुरादपुर कोटिला के लिटिल चैम्प स्कूल ने भी राष्ट्रपिता के 154वें जयंती दिवस को स्वच्छांजलि दिवस के रूप में मनाया। विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण अपने मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.दिलीप पाल के मार्गदर्शन में एक शोभायात्रा निकाली, जिसमे लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक किया गया। इस यात्रा में भारत माता की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, और स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे लगाते हुए, यह मार्च विद्यालय परिसर से सुरुवात होते हुए श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पहुँची, स्टेशन परिसर में पहुचने पर, विद्यालय के विद्यार्थी एव शिक्षकों ने रेलवे परिसर में श्रमदान करते हुए, साफ-सफ़ाई किया।