जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। क्योंकि पेड़ पौधे हमारे सृष्टि का आधार है और इसे बचाने के लिए एक एक व्यक्ति का जागरूक होना अनिवार्य है। यदि हमारे देश के लोग एक एक पेड़ लगाने का भी संकल्प ले ले तो एक ही दिन में डेढ़ अरब से अधिक पेड़ लगाए जा सकते हैं। उक्त बातें सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय के पिलखिनी में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने कही। उनके साथ आए जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने भी महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाया तथा उसे संरक्षित रखने का आग्रह किया। उन्होने छात्रों को पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधक अरविंद सिंह, प्राचार्या डॉ.रूबी राय, राहुल सिंह तथा छात्र मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एक एक पेड़ लगाने का संकल्प लें देश के लोग : डॉ.अजय पाल शर्मा


