जौनपुर धारा, सुइथाकला। बुधवार को क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर के बच्चों को सरपतहाँ पुलिस द्वारा एंटी रोमियो दस्ता और नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में थाने की महिला आरक्षी कु.मधुबाला ने बच्चों को विभिन्न हेल्पलाईन नं.1090 (महिला हेल्पलाईन), 1091(घरेलू हिंसा हेल्पलाईन) एवं 181 की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला हिंसा या शोषण की वारदातों को रिपोर्ट करना आज के परिप्रेक्ष्य में नितांत आवश्यक है, इसको छुपाने का मतलब अपराधियों को प्रोत्साहन देना है।इस दौरान बच्चियों को महिला आरक्षी द्वारा आत्मरक्षा की विधियों की भी जानकारी दी गई तथा बच्चों के प्रश्नों का उचित उत्तर दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक बृजबिहारी यादव व आरक्षी विनोद यादव तथा डॉ.अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ.अविनाश वर्मा, जितेंन्द्र सिंह एवं विष्णुकांत त्रिपाठी समेत बच्चें उपस्थित रहे। अन्त में प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार पाण्डेय ने आभार प्रकट किया।
― Advertisement ―
निजीकरण के विरोध में विद्युत नियामक आयोग पर मूक प्रदर्शन
डॉक्यूमेंट को नामंजूर करने की उठी मांगजौनपुर। सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पर मूक प्रदर्शन किया और निजीकरण के...
एंटी रोमियो दस्ता व नारी सशक्तिकरण के बारे में जागरूक हुए बच्चे
