जौनपुर। जफराबाद कस्बे के अभिनव प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को महिला थाना प्रभारी मिशन शक्ति फेज 5के अंर्तगत स्कूल के बच्चो को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं टीम ने नौ बच्चों का विद्यालय में नया नामांकन करवाया। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न वार्डो से चार लड़कियों और पांच लड़को के माताओं को समझाबुझाकर नामांकन विद्यालय में कराया गया।उन्हें कॉपी,पेंसिल आदि उपलब्ध कराया। वहीं महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने स्कूल की छात्राओं को भी सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान प्रधानाध्यापिका छाया सिंह, सुमन, प्रियंका यादव, भरत लाल, निवेदिता सिंह आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
एंटी रोमियो टीम ने नौ बच्चों का स्कूल में कराया नामांकन



