Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउप जिलाधिकारी शाहगंज ने लेखपाल संघ भवन के लिये भूमि पूजन

उप जिलाधिकारी शाहगंज ने लेखपाल संघ भवन के लिये भूमि पूजन

जौनपुर धारा,शाहगंज। शनिवार को शाहगंज तहसील के प्रांगण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ भवन निर्माण हेतु उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया तथा तहसीलदार शाहगंज एवं नायब तहसीलदार द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। लेखपाल संघ का भवन निर्मित हो जाने से तहसील के समस्त लेखपालों को बैठने एवं कार्य करने में सहूलियत होगी तथा वह जनोंपयोगी कार्य सरलता पूर्वक कर सकेंगे। भूमि पूजन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक संघ के कोषाध्यक्ष संजय राय, तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, तहसील मंत्री विवेक सिंह ठाकुर, लेखपाल संघ के पूर्व उपाध्यक्ष पुत्ती लाल यादव के साथ लेखपाल सनंदन भट्ट, अशोक यादव, दूधनाथ, रमेश वर्मा, रविकांत, उपेंद्र कुमार, संजय वर्मा, रोहित सिंह, कृष्णदेव, सीमा पटेल, रचना, शशि यादव आदि लेखपाल उपस्थित रहे।