― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा...

तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12वर्षीय डेविड शर्मा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। डेविड, कन्हैया शर्मा का पुत्र था, जो घर से महज 50 मीटर दूर तालाब में नहाने गया था, साथ नहा रहे बच्चों ने जब डेविड को नहीं देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और खोजबीन के बाद करीब छह फीट गहरे पानी से डेविड को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल सिंगरामऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बदलापुर रेफर कर दिया। बदलापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि डेविड के डूबने की घटना किसी ने नहीं देखी।

Share Now...