जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक चौकियां धाम स्थित एक लॉन में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों की सहमति से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकिया इकाई का गठन करते हुए गल्ला व्यापारी अभिषेक यादव को चौकियां इकाई का अध्यक्ष घोषित किया। इस बैठक में चौकियां बाजार दूधोरा, आरे, सहित अगल-बगल कई बाजार के व्यापारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चौकियां इकाई का गठन इसीलिए किया जा रहा है। ताकि कोई भी भ्रष्ट अधिकारी आपका उत्पीड़न या शोषण न कर पाए इसी क्रम में विवेक सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूरी अपेक्षा है कि आपके नेतृत्व में यह संगठन व्यापारी हितों एवं उनकी समस्याओं के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा एवं 15दिन में आप संगठन का विस्तार करते हुए। अपने कमेटी की घोषणा कर हमें सूचित करें जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा की जब हम एकजुट रहेंगे। संगठित रहेंगे तो कोई भी गुंडा माफिया या भ्रष्ट अधिकारी हमारा उत्पीड़न या शोषण नहीं कर पाएगा संगठन वह ढाल है जो व्यापारियों को संरक्षित करती है एवं उनके हितों और मान सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहती है। बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल चौकिया इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक यादव ने जिलाध्यक्ष विवेक सिंह और संगठन के सभी व्यापारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जो दायित्व दिया गया है। बैठक का सफल संचालन व्यापारी नेता धीरज गुप्ता ने किया। इस बैठक में राजेश कुमार प्रजापति, चंदन पांडे, नितेश मौर्य, विष्णु गुप्ता, अजय राज, चंदन जायसवाल, मो.रईस, अमित मौर्य, आलोक गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव, राम बच्चन, कुंदन जायसवाल, संतोष यादव, सनी जायसवाल, सुनील गुप्ता, रंजीत भाई, राजू जायसवाल, नीरज मौर्य, गोविंद साहू, रविंद्र गुप्ता सेवालाल सहित आदि व्यापारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक में अभिषेक यादव बने अध्यक्ष

Previous article

