जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की जयंती को जनपद में 14 से 28अप्रैल तक ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की टैगलाइन के अंतर्गत उत्साह के रूप में मनाया गया। ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के अन्तर्गत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर 14 से 28 अप्रैल 2025 पखवाड़ा तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रम/समारोह के समापन के अवसर पर कलेक्ट्रट परिसर, जौनपुर से प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी को सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिंशु, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। रैली में परिषदीय विद्यालय के.जी.वी.बी. एवं इंटरमीडिएट के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एमएलसी एवं जिलाधिकारी ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर से सम्बन्धित नारों का उद्घोष करवाकर उपस्थित सभी को जोश से लबरेज कर दिया। प्रभात फेरी का समापन अम्बेडकर तिराहे पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने वहॉ उपस्थित गणमान्य एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को बताया। इस रैली में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के एसआरजी, शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
उत्साह के रूप में मनाया ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम


