जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को नगर में स्थित एक रेस्टोरेन्ट में रोटरी क्लब में डिस्ट्रिक्ट 3120 के मंडलाध्यक्ष पारितोष बजाज की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्याम वर्मा एवं सचिव शिवान्शू श्रीवास्तव ने मंडलाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष श्याम वर्मा ने अपने सत्र में किए गए विविध सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी मंडल अध्यक्ष को प्रदान की। उन्होंने बताया कि क्लब ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया है। इस विशेष कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय रोटेरियन डॉ.शैलेश सिंह, रविकांत जायसवाल, नवीन सिंह, डा.बृजेश कनौजिया, सीए सुजीत अग्रहरी, कृष्ण कुमार मिश्र, संजय जायसवाल, ज़ैनुल आबेदीन, पंकज जायसवाल, सदस्यगण उपस्थित रहें। मण्डल अध्यक्ष रो. पारितोष बजाज ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सेवा कार्यों में पारदर्शिता और नवाचार को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण से संबंधित कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
रोटरी क्लब में मण्डलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न


