― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउचक्कागिरी के शिकार बने परिजन के आगे बौनी बनी पुलिस

उचक्कागिरी के शिकार बने परिजन के आगे बौनी बनी पुलिस

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने से उचक्कागिरी का शिकार हुए वृद्ध के मामले में देर शाम चौकी पुलिस परिजनों के आगे आखिरकार बौनी बन गई। उचक्कों की तलाश में लगे परिजन आखिरकार बाजार में लगे सीसीटीवी की सहायता से उनकी पहचान कर ली। काफी दबाव के बाद चली गई रकम वापस मिल गई। रकम मिलने के बाद वृद्ध के चेहरे पर मुस्कान फैल गई। उचक्के लड़के नहीं बल्कि लड़के के वेश में लड़कियां रही जिनकी माली हालत देखते हुए मां के रोने गिड़गिड़ाने पर पीड़ित पक्ष किसी कानूनी प्रक्रिया में न पड़कर उन्हें बहाल कर दिया। जबकि मामले में लिखित रूप से जानकारी पुलिस को पीड़ित द्वारा दी गई थी। बता दे कि चौकी क्षेत्र के सलेमपुर निवासी बाबूराम शुक्रवार को दोपहर में बाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक गया था। शाखा से केसीसी का बीस हजार निकालकर बाहर कुछ ही दूर आगे पुलिस चौकी के ठीक सामने एक दुकान से अपने लिए चप्पल खरीदने लगा। उसी दौरान किसी समय वह उचक्कागिरी का शिकार हो गया और जेब में रखे बीस हजार गायब हो गए थे। पीड़ित वृद्ध के परिजनों की सक्रियता के चलते वापस मिल गया। चली गई रकम पाकर वृद्ध के चेहरे पर मुस्कान फैल गई, वहीं पुलिस पानी पर लाठी मारती रह गई। इस तरह की उचक्कागिरी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share Now...