Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरईओ ने छापेमारी में बरामद किया प्रतिबंधित पॉलीथिन

ईओ ने छापेमारी में बरामद किया प्रतिबंधित पॉलीथिन

  • वसूला 1100 रुपये का जुर्माना

जौनपुर धारा, सिरकोनी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कचगांव आस्था पाठक ने मंगलवार को अभियान चलाकर नगर पंचायत कचगांव के वार्ड नई बाजार व सादात मसौड़ा में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दुकानों से 200 ग्राम प्रतिब्ांधित पॉलीथिन बरामद किया। ईओ आस्था पाठक ने उक्त दुकानदारों पर 1100 रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी दुकानदारों को चेताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग करना अवैध है। यदि छापेमारी के दौरान किसी के दुकान पर पॉलीथिन व प्लास्टिक पकड़ा गया तो पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान ईओ ने कस्बे के लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील किया। ईओ द्वारा पॉलीथिन व प्लास्टिक की छापेमारी किये जाने पर अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कर्मचारी किशन सिंह, आशिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।