जौनपुर धारा, जौनपुर। रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में मंगलवार को हेलेन केलर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वल्लभ पंत पीजी कालेज प्रतापगंज के प्रवक्ता डा. समीर दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ताओं ने हेलेन केलर के जीवन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और उन्हें अपना आदर्श मानते हुए पूरे समाज को यह संदेश दिया कि किस तरह एक मूक बधिर और दृष्टिहीन महिला ने अपने ज्ञान का लोहा पूरे विश्व में मनवाया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त प्रवक्ता, विशेष शिक्षक आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जन्मदिन पर हेलेन केलर को किया गया याद

Previous article
Next article

