Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरइसऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को है आर अश्विन का खौफ...

इसऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को है आर अश्विन का खौफ…

ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) का मानना है कि भारत दौरे पर आर अश्विन (R Ashwin) मुश्किल चुनौती पेश करेंगे. उनका कहना है कि भारतीय परिस्थितियों में आर अश्विन जैसा ऑफ स्पिनर उनके जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. बता दें कि मैट रेनशॉ की हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के चोटिल होने के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. वह भारत दौरे के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का हिस्सा हैं. वह 2017 में भी भारत दौरे कर चुके हैं.

मैट रेनशॉ ने एसोसिएट प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, ‘अश्विन का सामना करना मुश्किल होता है. वह एक स्मार्ट गेंदबाज हैं, जिनके पास गेंदबाजी में काफी विविधताएं हैं. और वह इन विविधताओं को बहुत अच्छे से यूज़ करते हैं. हां अगर आप कुछ देर के लिए अगर उनका सामना कर लेते हैं तो फिर आप इन्हें सहजता के साथ खेल सकते हैं. रेनशॉ कहते हैं, ‘मुझे लगता है स्पिनिंग कंडीशन में आर अश्विन या किसी भी ऑफ स्पिनर से बाएं हाथ के बल्लेबाजों को सबसे बड़ा खतरा एलबीडब्ल्यू का होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई सोचता है कि वह गेंदबाज टर्न कराएगा और आपको स्लिप में कैच करा देगा, आप टर्न के लिए तैयार रहते हैं लेकिन अगर गेंदबाज स्पिन नहीं कराता है तो ऐसे में आप एलबीडब्ल्यू हो सकते हैं. आपको इस मुश्किल परिस्थिति के लिए तैयार रहना होता है.

9 फरवरी से शुरू हो रही है सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह अहम सीरीज है. ऐसे में दोनों टीमों का फोकस इस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर होगा. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट में काफी मजबूत है. वहीं, भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद जबरदस्त रहा है. पिछले 18 साल में भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर एक बार भी ऑस्ट्रेलिया से नहीं हारी है.