Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनइस फिल्म ने कमाए सिर्फ 10 करोड़ रुपये, फिर भी कहला रही...

इस फिल्म ने कमाए सिर्फ 10 करोड़ रुपये, फिर भी कहला रही हिट

30 जनवरी को ये फिल्म रिलीज हुई थी। ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है और इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बावजूद इसके इस फिल्म को हिट बताया जा रहा है। वो भी ऐसे दौर में जहां 150-200करोड़ कमाने वाली फिल्म भी फ्लॉप कही जा रही है। इस फिल्म का अभी तक बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से सफर नहीं खत्म हुआ है और ये धीमी रफ्तार से ही सही, कुछ ना कुछ अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जोड़ ही रही है। हम बात कर रहे हैं, मलयालम फिल्म पोनमैन की। मलयालम डायरेक्टर जोतिष शंकर की इस ब्लैक कॉमेडी का बजट सिर्फ तीन करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10करोड़ रुपबये का कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ केरल में रिलीज हुई है, और 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन इसने सिर्फ इसी राज्य से किया है। इस तरह लिमिटेड बजट में बनी इस फिल्म ने वो करिश्मा कर दिखाया जो बड़ी-बड़ी फिल्में नहीं कर पाती हैं। पोनमैन में बेसिल जोसफ, साजिन गोपू, लिजोमोल जोस, आनंद मनमाधन और दीपक परम्बोल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी सोने के कारोबारी अजेश की है। फिल्म की कहानी जी.आर.इंदुगोपन के उपन्यास नलांचु चेरुप्पक्कर पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग को केरल के कोल्ल्म में की गई है। इस तरह फिल्म के डायरेक्टर कम बजट में बड़ा चमत्कार करने में कामयाब रहे हैं।