― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeमनोरंजनइस अभिनेत्री ने निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप

इस अभिनेत्री ने निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप

बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्वास्तिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शिबपुर‘ के रिलीज के पहले ही एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने ‘शिबपुर‘ फिल्म के सह-निर्माता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।स्वास्तिका मुखर्जी ने संदीप सरकार नाम के सह-निर्माता पर कई आरोप लगाए हैं। स्वास्तिका ने बताया कि संदीप और उनके सहयोगियों की तरफ से उन्हें धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। साथ ही एक्ट्रेस को ये भी धमकी दी गई है कि उनकी  तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील वेबसाइटों पर वायरल कर दिया जाएगा।  स्वास्तिका मुखर्जी ने इस मामले को लेकर कोलकाता, गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके अलावा अभिनेत्री ने ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन से भी मदद मांगी है। साथ ही स्वास्तिका ने इन सभी धमकी भरे ईमेल की स्कैन की हुई कॉपी जमा कराई हैं।स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने उत्पीड़न के बारे में बात करते हुए ओटीटी प्ले से कहा, ये सब बहुत बेतरतीब ढंग से शुरू हुआ।  शूटिंग और डबिंग के पूरे पाठ्यक्रम के दौरान, उन्हें कभी भी संदीप सरकार से नहीं मिलवाया गया। इन सब में एक अन्य सह-निर्माता अजंता सिन्हा रॉय थे, जिन्होंने हमसे बात की, लेकिन तभी अचानक से  संदीप सरकार ने मुझे धमकी भरे ईमेल भेजने शुरू कर दिए।यही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि संदीप ने दावा किया था कि वह अमेरिकी नागरिक है और अगर वह टीम के साथ सहयोग नहीं करती हैं तो वह यूएस कांसुलेट से बात करके यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें अमेरिका का वीजा कभी न मिले। इसी के बाद से ही स्वास्तिका ने फिल्म के किसी भी प्रकार की प्रमोशनल एक्टिविटी में हिस्सा लेना बंद कर दिया था।

Share Now...