जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर कोतवाली मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले लल्लू किन्नर को दो जून की रात में बदमाशों ने घायल कर उसका आभूषण और नकदी लूट लिया था। मोहल्ले के लोगों ने दूसरे दिन सुबह उसे कमरे से निकालकर बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई है। मौत की जानकारी उसके साथियों को दोपहर बाद हुई तो वे सब शव पाने के लिए वाराणसी रवाना हो गए हैं। मामले में कोतवाली के विवेचक मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि घटना में चोट और अन्य तथ्यों के आधार पर लूट के अलावा धारा 307 लगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाई जा सकती है। उधर पुलिस ने मंगलवार को ही किन्नर पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
इलाज के दौरान लल्लू किन्नर की मौत
Previous article


